रिपोर्ट: करुणा करण
पलामू/मेदिनीनगर:
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सास का निधन हो गया है.
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सास एवं पलामू भाजपा के नेता ददन सिंह की माता समुद्री देवी का रविवार को हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। 94 साल की उम्र में समुद्री देवी का निधन मेदिनीनगर शहर थाना के बेलवाटिका स्थित आवास पर दोपहर 2 बज 10 मिनट पर हो गया।
समुद्री देवी लम्बे समय से बीमार चल रही थीं. शव को बनारस ले जाया जा रहा है. वहीं पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह अंतिम दर्शन के लिए आएंगे।
निधन की खबर सुनते ही बेलवाटिका आवास पर दर्शनाभिलाषियों का तांता लग गया।