spot_img

अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 क्रशर सील


पाकुड़ :-

अवैध रूप से क्रशर का संचालन कर सरकार को राजस्व का चुना  लगाने की  सूचना पर सहायक खनन पदाधिकारी सुरेश शर्मा ने मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के  चेगाडागा और सलबोन मौजा में छापेमारी कर आठ क्रशर को सील किया जो बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा था।

इस करवाई में मालपाहड़ी ओपी प्रभारी आरके मिश्रा व पुलिस बल शामिल थे। करवाई के दौरान अवैध परिवाहन में पत्थर से  लदे दो ट्रको को भी जब्त किया गया है। 

खनन विभाग की  इस करवाई से  क्रशर  संचालक व  वाहन  चालको में  हड़कंप मच गया है । जो बिना लाइसेंस व कागजातों का कारोबार चला रहे है।

इस पर सुरेश शर्मा ने बताया की दो ट्रक को जब्त कर लिया गया है। व सील किये गये क्रशर संचालको के खिलाफ करवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!