देवघर/सारठ
सारवां पुलिस निरीक्षक प्रदीप सिंह ने सारठ पुलिस के सहयोग से गुरूवार को थाना क्षेत्र के गोबरशाला गांव में छापेमारी कर साइबर अपराधी ज्योतिन महरा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की माने तो गिरफ्तार आरोपी सारठ थाना कांड संख्या 189/17 के नामजद अभियुक्त हैं। वहीं उनके दोनों पुत्र पंकज दास व पवन दास को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और ज्योतिन काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस निरीक्षक ने कहा कि पुलिस को देखकर आरोपी भागने की फिराक में था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को परिजनों के भारी आक्रोश का भी सामना करना पड़ा।
मालूम हो कि पूर्व में भी उक्त गांव में साइबर आरोपी को गिरफ्तार करने पहूंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया था जिसमें पुलिस कर्मी घायल भी हुये थे। वहीं पुलिस वाहन पर भी पथराव किया गया था।
गोबरशाला गांव में दर्जनों मास्टर माइंड:
गोबरशाला गांव वर्तमान में साइबर का गढ़ बन गया है और गांव में कई मास्टर माईंड भी है। पुलिस प्रशासन के लाख कोशिश के बावजुद भी यहां साइबर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस का कहना है कि कई लोगों को चिन्हित किया गया है। जिसने कुछ वर्षों में साइबर के जरिये अकुत संपत्ति अर्जित कर रखी है। जबकि ये लोग बीपीएल श्रेणी में आते है और सरकारी लाभ भी ले रहे है।