धनबाद:
झरिया के चौथाई कुली इंदिरा नगर में घर के आंगन की जमीन तेज आवाज के साथ अचानक धंस गई। आसपास के घरों में भी दरारें आई हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।यहां रहने वाले लोगों में दहशत व्याप्त है।
बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए।अचानक धमाकेदार आवाज सुनाई देने पर घर के लोग उठ गए । बाहर जाकर देखा तो आंगन की जमीन धंस चुकी है और गैस का रिसाव हो रहा है। गनीमत रही कि यह घटना दिन में नही हुई नही तो किसी बड़ी अनहोनी से इंकार नही किया जा सकता था।
घटना के बाद आसपास के कई घरों में दरारें पड़ गई है। लोगों में दहशत का माहौल है।लोगों को अपने जानमाल की सुरक्षा का भय सताने लगा है।