धनबाद:
मंडप भी सज चुका था. बराती भी दरवाजे पर आ चुके थे. लड़का-लड़की जयमाला के लिए स्टेज पर पहुँच चुके थे. फिर लड़की ने कर दिया शादी से इंकार। क्योंकि दूल्हा था नशे में धुत. फिर क्या… नशे में धुत लड़के और लड़के के पिता को पुलिस ले गई अपने साथ..
धनबाद के पुटकी थाना अंर्तगत न्यू मेरिन आईएन चंद्रो में लक्ष्मी की बरात आयी थी। रात में बरात भी आई। जयमाला के लिए लड़की को लाया गया। लड़के को भी जयमाला के लिए लाया गया।लेकिन लड़का इतना नशा किए हुए थे कि अपने आप को भी संभाल नहीं पा रहा था। इस नजारे को देख लड़की ने पूरे समाज के सामने लड़के से शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद हंगामा बरप उठा.
मामले को बढ़ता देख पुटकी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुटकी पुलिस मौके पर पहुँचकर दूल्हा रोहित और उसके पिता को अपने साथ थाना ले गई। लड़की किसी भी हाल में लड़के से शादी नही करने की बात कह रही। लड़की का कहना है कि जयमाला के समय लड़के के मुँह से शराब का दुर्गंध आया और जिसके कारण शादी से इंकार किया। अब उस लड़के के साथ शादी नही करुँगी। लक्ष्मी ने कहा जो खुद को नहीं संभाल सकता मुझे क्या संभालेगा।लड़की ने शादी का पूरा खर्च लड़के वाले से मांगा है.
वही लड़की के परिजन ने कहा कि पहले शराब पीने की बात लड़के के घर वालो द्वारा कही नही गई थी. तभी लड़की की शादी तय की गई थी. जयमाला समय लड़का खड़ा नही हो पा रहा था. अपने घर वालो के सहारे लड़का को जयमाला के लिए लाया गया. जिसके कारण लड़की ने कहा कि जान दे देंगे मगर शादी इस लड़के के साथ नही करेंगे। तभी स्थानीय लोगो के सहयोग से पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस पिता-पुत्र को अपने साथ ले गई.
वही इस मामले में धनबाद के पुटकी थाना प्रभारी ने बताया क़ि गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि एक शादी सामरोह में बारात लेकर आये. लडका भी पूरी तरह से नशे में धुत है और वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा है जिसके बाद लड़की के शिकायत पर शादी करने आये लड़का और उसके पिता को हिरासत में ले लिया गया। बाद में समझौते के बाद मामला शांत हुआ.
बताते चले कि न्यू मेरिन आईएन चंद्रो निवासी सुदेश भुईया की साली लक्ष्मी कुमारी की शादी केन्दुआ कठगोला निवासी जितेन्द्र भुईया के पुत्र रोहित कुमार से तय की गई थी। लक्ष्मी के माता-पिताके गुजरने के बाद लक्ष्मी अपने जीजा सुदेश भुईया के घर रहती थी। जीजा सुदेश की दैनिक मजदूरी कर अपना घर चलता है। बड़ी मुश्किल से अपनी साली की शादी केन्दुआ कठगोला के रोहित से तय किया था। लेकिन लड़की के इस फैसले का सभी समर्थन कर रहे.