spot_img

मधुपुर निकाय चुनाव में झामुमो का कब्जा

रिपोर्टः एजाज़ अहमद

देवघर/मधुपुरः 

मधुपुर नगर पर्षद चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर झामुमो का कब्जा रहा. अध्यक्ष पद से लतिका मुर्मू और उपाध्यक्ष पद से जियाउल हक उर्फ टारजन ने मारी बाजी. 

upa

लतिका मुर्मू 10,159 वोट मिले और 8,325 वोट जियाउल हक को मिला. बीजेपी से नगर पर्षद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अषोक गोंड दूसरे स्थान पर रहे. वहीं उपाध्यक्ष पद से निर्दलीय उम्मीदवार किषन बथवाल दूसरे स्थान पर रहे. 

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए जीत की खुशी में झामुमो पार्टी ने मधुपुर नगर वासियों को बधाई दिया. जबकि नवनिर्वाचित अध्यक्ष लतिका मुर्मू व उपाध्यक्ष जियाउल हक ने मधुपुर नगर में होल्ंिडग टैक्स को कम करने समेत पेजयल व्यवस्था और साफ-सफाई पर विषेश ध्यान देने की बात कही. 

इसके अलावा सभी 23 वार्ड में कई ऐसे प्रत्याशी रहें जिन्होंने लगातार तीन बार हैट्रिक जीत दर्ज की है. वार्ड नंबर 6 से किन्नर नयकी खातुन ने भी अन्य प्रत्याशियों को चने चबाते हुए लोगों के दिलों में अपनी जगह बनायी और जीत दर्ज किया. 

वार्ड पर रहा इनका कब्जा:

वार्ड संख्या 1 से नूरजहां की जीत।
वार्ड संख्या 2 से हसन जान अंसारी की जीत।
वार्ड संख्या 3 से खुर्शीदा बानो की जीत।
वार्ड संख्या 4 से अल्ताफ हुसैन की जीत।
वार्ड संख्या 5 से फायजा नूर की निर्विरोध जीत।
वार्ड संख्या 6 से नैकी खातून की जीत।
वार्ड संख्या 7 से राजेश आनंद की जीत।
वार्ड संख्या 8 से शबाना प्रवीण की जीत।
वार्ड संख्या 9 से प्रदीप कुमार शर्मा की जीत।
वार्ड संख्या 10 से मोनी देवी की जीत।
वार्ड संख्या 11 से रेखा देवी की जीत।
वार्ड संख्या 12 से विवेक बथवाल की जीत।
वार्ड संख्या 13 से विश्वम्भर मिश्रा की जीत।
वार्ड संख्या 14 से अंजु यादव की जीत।
वार्ड संख्या 15 से गुड्डू दुबे की जीत।
वार्ड संख्या 16 से रूही प्रवीण की जीत।
वार्ड संख्या 17 से राशिदा खातून की जीत।
वार्ड संख्या 18 से मुश्ताक अहमद की जीत।
वार्ड संख्या 19 से सरिता देवी की जीत।
वार्ड संख्या 20 से सनोवर यास्मीन की जीत।
वार्ड संख्या 21 से गोविंद यादव की जीत।
वार्ड संख्या 22 से श्वेता झा की जीत।
वार्ड संख्या 23 से निताई सोरेन की जीत। 

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम: 

dc

मतगणना को लेकर काउंटिग हाॅल में सुबह से चहल-पहल देखी जा रही थी. जैसे-जैसे वक्त बितता जा रहा था प्रत्याशियों की धड़कने तेज़ होती जा रही थी. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. उपायुक्त राहुल कुमार सिंहा भी मतगणना हाॅल का जायजा लेने पहुंचे थे. 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!