रिपोर्ट: जितेंद्र दास
पाकुड़:
पाकुड़ नगर निकाय चुनाव का परिणाम आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
भाजपा से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सम्पा साहा ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी जेएमएम के मीरा प्रवीण सिंह को 2695 मंतों के अंतर से हराया। जबकी उपाध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार सुनिल सिन्हा ने अपने निकटतम निर्दलीय प्रत्याशी सोमनाथ घोष को 2382 मतों के अंदर से हराया।
भाजपा के झोली में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की शानदार जीत पर अध्यक्ष संम्पा साहा, उपाध्यक्ष सुनिल सिन्हा के अलावे जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू जीप उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला ने तमाम वोटरों को धन्यवाद दिया है।