spot_img
spot_img
होमखबरशंभू यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

शंभू यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Asian Games: भारत ने घुड़सवारी में 41 साल बाद जीता स्वर्ण


बोकारो: 

बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मिडीह निवासी शंभू यादव हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी वीरेन्द्र यादव को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है. इस आशय की जानकारी बालीडीह पुलिस इंस्पेक्टर कमल किशोर ने प्रेस वार्ता में दी. 

घटना के साजिशकर्ता जय भगवान यादव को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस की माने तो यह गिरफ्तारी जय भगवान के निशानदेही पर हुई है, गिरफ्तार अपराधी बीरेंद्र यादव बिहार के बक्सर जिले के अरियाव निवासी है जो कुछ दिनों से कुर्मिडीह में रहता था. किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था. जिस कारण हत्या की गई. 

बता दें कि होली की रात आरोपियों ने शंभू को गोली मार दी थी.  इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी थी. पुलिस काफी दिनों से गिरफ्तारी के लिए हाथ-पांव मार रही थी. 
छापेमारी दल में मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक पूनम मिंज, बालीडीह थानाध्यक्ष कमल किशोर, जमादार बिरजु राम, संजय कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे. मामले की प्राथमिकी बालीडीह थाना में दर्ज कराई गई थी. 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!