spot_img

दर्दनाक हादसा: क्रेन और मैजिक की टक्कर में पांच महिला की मौत

रिपोर्ट: मनोज कुमार सिंह 

जमशेदपुर: 

जमशेदपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 

सरायकेला के राजनगर थाना क्षेत्र के खैरबनी के पास चाईबासा से जमशेदपुर आ रही एक क्रेन और टाटा मैजिक गाड़ी में सीधे टक्कर हो गयी. जिससे मैजिक सवार पांच महिलाओं की मौत मौके पर ही हो गई. वहीं चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. जिन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर लाया गया है. सभी की स्थिति चिंताजनक बनी हुयी है. 
बताया जा रहा है टाटा मैजिक चाईबासा से जमशेदपुर आ रही थी. जैसे ही राजनगर थाना से आगे बढ़ी की विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही क्रेन ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दिया.
उधर इस दुर्घटना के बाद राजनगर थाना क्षेत्र में खलंबली मच गयी है. आक्रोशित लोगों ने विरोध में कुछ देर के लिए सड़क जाम भी किया. 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!