spot_img

प्रस्तावित रेवेन्यू प्रोटेक्शन एक्ट का विरोध, जेवीएम ने फूंका सीएम का पुतला, आंदोलन का एलान


बोकारो: 

नया कानून बनाने के बहाने भूमि से गरीबों को बेदखल करना चाहती है सरकार, गरीबो की जमीनों को कारपोरेट घरानों को देना चाहती है सरकार. यह आरोप है झारखंड विकास मोर्चा का. 

झारखंड विकास मोर्चा ने बुधवार को नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर जमीन को हेरा-फेरी करने से बचाने के लिए सरकार द्वारा बनाए जाने वाले कानून के खिलाफ झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका.

पुतला
कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ प्रकाश सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि यदि यह कानून बना तो छोटा भू-खंड रखने वाले सुरक्षित नहीं रह पाएंगे. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार गरीबों की जमीन को लूटने की छूट देने जा रही है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा. 
जेवीएम नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित रेवेन्यू प्रोटेक्शन एक्ट के प्रारूप को भू-राजस्व विभाग ने मंजूरी दे दी है. अगर बिल पास हुआ तो जमीन घोटाला करने वाले लोगों की चांदी हो जायेगी. 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!