देवघर/ देवीपुर:
देवीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत धौबाना पंचायत के ठढ़ियारी गाॅव की सहिया बंसती देवी की मौत से पुरे क्षेत्र में मातम छा गया, लेकिन चर्चा तब शुरू हुई जब साथियों ने उनके शव को कन्धा दिया.
परिजनों ने बताया कि बंसती देवी अपने गाॅव की एक बिमार पेसेंट को इलाज कराने देवघर ले गई थी। देवघर से लौटने के बाद अपने घर लौटी कि अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा और अचानक हृदय गति रूक जाने के कारण मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दर्जनों गाॅव की सहिया, एसटीटी सुधांशु शेखर पाण्डेय, बीटीटी चन्द्राकांत यादव व ग्रामीण पहुॅचें.
वहीं सहिया साथियों ने कांधा देकर श्मशान घाट तक अपने साथी के शव को पहुॅचाया. अंतिम यात्रा में सहिया के द्वारा श्मशान घाट तक शव को पहुॅचना चर्चा का विषय बना है।