spot_img
spot_img

होलिका दहन के साथ अच्छाई पर चलने का सन्देश


देवघर: 

फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि पर होली मनायी जाती है. पुरे देश में होली मनाई जा रही है. देवघर में भी खासा उत्साह लोगों के बीच देखा जा रहा है. 

होलिका

अच्छाई पर बुराई की जीत के त्यौहार होली को देवघर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर होलिका दहन किया गया. शुक्रवार को  लोग रंगों के साथ होली का जश्न मनाएंगे. विभिन्न जगहों पर होलिका दहन किया गया. आर एल सर्राफ स्कूल देवघर परिसर में भी बड़ी संख्या में लोग होलिका दहन में हिस्सा लिया, खासकर मारवाड़ी समुदाय की महिलायें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती नज़र आयीं. नवविवाहिताओं ने परिक्रमा कर होलिका दहन में भाग लिया. 

होलिका

होली और होलिका दहन से जुड़ी हिरणकश्यप के अलावा मुगल काल, शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण की भी कहानियां प्रचलित हैं. लोगों ने कहा कि होली अच्छाई पर बुराई की जीत के त्योहार है. होली पूजन से हर प्रकार के डर पर विजय प्राप्त की जा सकती है. इस पूजन से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. होलिका दहन कर समाज में फैली बुराईओं को खत्म कर अच्छाई पर चलने का सन्देश देते है. सबों के बीच भाईचारे का सन्देश दिया गया. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!