spot_img
spot_img

सात घरों में एक सात चोरी,बस्ती में दहशत का माहौल

रिपोर्ट:बिपिन कुमार 

धनबाद:

महुदा में इन दिनों अपराधियों के सामने पुलिस बौनी साबित हो रही है. एक तरफ जहाँ महुदा थाना क्षेत्र में चरम पर पहुँच चुकी चोरी और लूट की घटना को हर बार पुलिस जल्द उद्भेदन करने का दावा करती है वहीँ प्रशासन को खुली चुनौती देने का काम अपराधी कर रहे हैं. बीती रात एक साथ सात घरो में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया गया है.

thana

महुदा क्षेत्र के बारकी बस्ती में बीती रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया. सात घरों में मोबाइल,नकदी,जेवरात ,बकरियां समेत लगभग पचास हजार की चोरी कर चंपत हो गये. इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ हैं और लोग काफी डरे-सहमे नजर आ रहे हैं.

ग्रुप                                                                                                                                                 घटना के भुक्तभोगी ग्रामीण 

इस चोरी की वारदात को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों इस क्षेत्र में चोरी लूट की घटना काफी बढ़ गई हैं जिससे ग्रामीणों में डर समाया हैं. ग्रामीण पुलिस प्रशासन और सरकार से निवेदन कर रहे हैं कि उनके गाँव की ओर विशेष कर ध्यान दिया जाये ताकि सभी डर के माहौल से निकल पाए.

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!