रिपोर्ट:बिपिन कुमार
धनबाद:-
धनबाद के भूली में बिजली के तार बदलने के काम चल रहा है। इसी क्रम में काम कर रहे तीन लोग अचानक 33 हज़ार वाट के तार की चपेट में आने से झुलस गए। जिसके बाद घायलो को धनबाद पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार धनबाद के भूली सबस्टेशन से जुड़े 33 हजार के जर्जर तार को बदलने का काम एक निजी एजेंसी द्वारा चल रहा था। पोल क्रेन से लगानेे का काम किया जा रहा था। तभी पोल खड़ा करने के समय ऊपर से गुज़र रहे 33 हजार तार में सट गया।जिससे नीचे काम कर रहे तीन लोग झुलस गए।
बताया जा रहा है कि जब ये घटना घटी, उसी समय भूली पेट्रोलिंग पार्टी मौके से गुजर रहा थी। घायलों को देख पुलिस ने इंतजार नही किया और तुरंत घायलों को लेकर पीएमसीएच के लिए निकल गयी। जिसे समय रहते इलाज होने पर तीनों की जान बच गई।