spot_img
spot_img

रफ्तार का कहर:पति-पत्नी की मौत

रिपोर्ट: बिपिन कुमार


धनबाद:

धनबाद के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के हीरक रोड पर मारुति फेक्ट्री के समीप देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक दम्पति की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद नाराज़ परिजनों और ग्रामीणों नेे कतरास-धनबाद रोड घंटो जाम रखा।

कैसे हुआ हादसा:

जानकारी के मुताबिक धनबाद के खेपचाटाँड़ निवासी रामाशंकर मल्लिक और संध्या देवी दोनो दैनिक मजदूरी कर घर लौट रहे थे। उसी दौरान एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दोनों पति-पत्नी की मौत घटना स्थल पर हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक रामशंकर दिव्यांग था। जो पास के ही ईंट भट्ठे में काम करता था।

सड़क

स्थानीय लोगो ने किया सड़क जाम:

दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगो ने उग्र हो कर घंटो सड़क जाम कर दिया। कईं गाड़ियों के शीशे भी तोड़े गए। प्रशासन से आश्रित के लिए मुआवजा की मांग की गयी।

मासूम के सिर से छिना सहारा:

मृतक रामशकर मल्लिक और सुर संध्या देवी ने एक दूसरे से प्रेम विवाह किया था। दोनों के एक पुत्र और एक पुत्री थी ,मौत की खबर सुन कर बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। माता-पिता की मजदूरी से पूरा घर चलता था।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!