spot_img
spot_img

भाजयुमो की संताल विकास पदयात्रा का समापन


देवघरः

12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर साहेबगंज से शुरू हुए भाजपा युवा मोर्चा की संताल विकास पदयात्रा का समापन समारोह पूर्वक सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर देवघर में हुआ. 

pdyatra

देवघर के बीएड काॅलेज मैदान में समारोहपूर्वक संताल विकास पदयात्रा का समापन किया गया. समापन समारोह में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, सूबे के श्रम मंत्री राजपलिवार, गोड्डा लोकसभा सांसद निश्किांत दूबे, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे. 

देश का भविष्य है युवा मोर्चाः                                        

 poonam  भाजयुमो की संताल विकास पदयात्रा के समापन समारोह में भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने शिरकत की. भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया. समापन समारोह को संबोधित करते हुए पूनम महाजन ने कहा कि जबसे युवा मोर्चा का पदभार उन्होंने संभाला है, सभी जगहो पर अपने कार्यकर्ताओं के बीच जाकर खड़े रहती हैं. उन्होंने कहा कि समाज कल्याण के लिए युवा मोर्चा काफी कुछ कर सकती है. कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि कथनी और करनी में हमें फर्क नहीं दिखाना चाहिए. आज भारत का भविष्य युवाओं के हाथ में है. वह युवा मोर्चा ही आगे ले जाने वाला है. यही युवा मोर्चा आने वाला भारत का भविष्य है और भारत की ताकत है. वहीं समापन समारोह में शामिल होने से पहले पूनम महाजन बाबा मंदिर बाबा का आर्शिवाद लेने भी पहुंची. 

आम जनता की सेवा के लिए आगे आयें कार्यकर्ताः

poonam  पदयात्रा समापन समारोह में भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने कहा कि संताल विकास पदयात्रा संताल के छह जिलों में किया गया जहां भाजयुमो की ताकत थोड़ी कम थी. लेकिन आज लोगों में यह उत्साह आया कि आगे बढ़कर कुछ किया जा सकता है. चार लोगों को अपने विचारधारा से कैसे जोड़ा जाता है यही ताकत है. पूनम महाजन ने कहा कि बुथ स्तर पर कार्यकर्ता आगे आऐं और वे यह देखें कि कितनी मेहनत से प्रधानमंत्री या भाजपा का एक छोटा कार्यकर्ता हर कोई भारत को आगे बढ़ाने के लिए, भारत को शक्तिशाली बनाने के लिए लगा है. भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदयात्रा के सफल संचालन के लिए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष की सराहना की. उन्होंने कहा कि इन छह जिलों में युवा मोर्चा की नयी टोली बनी है. लोगों के काम करने के लिए माध्यम बने रहिए. कहा कि लोगों के काम करने का संकल्प किजीए. संकल्प से सिद्धी की यात्रा भारतीय जनता युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता करेगा.

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की सराहनाः

raj  संताल विकास पदयात्रा समापन समारोह के दौरान झारखंड के श्रम मंत्री राज पलिवार ने संताल विकास पदयात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह की सराहना की. अपने संबोधन में श्रम मंत्री ने कहा कि अपने हौसले के साथ भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने संताल के युवाओं को राह दिखाने का काम किया है. अमित सिंह के नेतृत्व में भाजपा और आगे बढ़ेगा. भारतीय जनता युवा मोर्चा के लोग झंडे का डंडा हैं डंडा जितना मजबूत होगा भाजपा का झंडा उतनी ही बुलंदियों के साथ आसमान को छुएगा.

पदयात्रा के जरीये जन-जन तक पहुंची विकास योजनाः

sansad बीएड काॅलेज देवघर में आयोजित संताल विकास पदयात्रा समापन समारोह के दौरान गोड्डा लोकसभा सांसद निशिकांत दूबे भी शामिल हुुए. सांसद ने मौके पर अपने संबोधन में कहा कि यह इलाका कभी भी भाजपा के लिए दस सीटें पार नहीं कर पाया है. लेकिन अब इस क्षेत्र में काफी विकास किया गया है. जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में हुआ है. पदयात्रा के बारे में बोलते हुए सांसद ने कहा कि आम जनता तक विकास योजनाओं को पहुंचाने के लिए यह बिगुल बजाया गया था. कार्यकर्ताओं को जगाने के साथ-साथ आम जनता तक पूरा विकास का कार्य पहुंचे इसी उद्येश्य से यह कार्यक्रम आयोजित था.

देश में चल रही 106 कल्याणकारी योजनाएंः 

lakshman  संताल विकास पदयात्रा समापन समारोह के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने यह बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार की कई कल्याणकारी योजनाऐं हैं. जो कि राज्य और देश कि विभिन्न हिस्सों में चल रही है. उन कल्याणकारी योजनाओं को एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाना और उन्हें इन योजनाओं के लाभ की जानकारी देना है. देश के अन्दर 106 कल्याणकारी योजनाऐं चल रही है. संताल विकास पदयात्रा के पीछे केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्य था. 

जुड़ता चला गया युवाओं का हुजूमः

amit  भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा का संताल विकास पदयात्रा का समापन देवघर में हुआ. समापन समारोह के दौरान झारखंड प्रदेश के भाजयुमो अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि सिद्धो-कान्हू के शहीद स्थल पंचकठिया से संताल विकास पदयात्रा की शुरूआत की गयी थी और देवघर में इसका समापन किया गया. इस पदयात्रा का जो उद्येश्य था वह सामने आया है और यात्रा शुरू होने के साथ ही युवाओं का हुजूम जुटता चला गया. इस यात्रा के माध्यम से जो कल्पना की गयी थी कि संताल में युवाओं का हुजूम जोड़ेंगें वह सफलता पूर्वक पूरा हुआ. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!