spot_img
spot_img

भाजपा मुक्त होगा झारखण्ड: हेमंत

रिपोर्ट: नितेश कुमार 


दुमका:

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संथाल परगना प्रमंडलीय स्तरीय बैठक शिबू सोरेन के खिजूरिया आवास में किया गया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष सह झामुमो कार्यकारिणी अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। बैठक में 2 फरवरी को 39वाँ स्थापना दिवस मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।

जम्म

बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय महासचिव विजय सिंह ने की। बैठक शुरू होने से पूर्व बिहार प्रदेश के बांका विधानसभा के पूर्व विधायक राजकिशोर यादव और देवघर महानगर कमिटी ने चांदी की मछली हेमंत सोरेन को भेंट किया। कार्यकर्ताओ के साथ बैठक को आगे बढाते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के लिए 2 फरवरी का दिन एतिहासिक है। इस दिन भारी संख्या में  2 फरवरी को गांधी मैदान पहुॅचते है। भारतीय राजनीति में कही भी ऐसा कार्यक्रम नही होता है। देश के पहला ऐसा राज्य झारखंड है जहां पर एक पार्टी का स्थापना दिवस एक एतिहासिक यादगार के रूप में मनाया जाता हैं।

वहीं हेमंत सोरेन ने भाजपा सरकार को आडे़ हांथो लेते हुए कहा कि भाजपा की सरकार तीन वर्षो से राज्य में तांडव कर रही है। जिसपर अब विराम लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज्य में आने से शहिदो के बच्चे बेरोजगार सडको पर घूम रहे है। भाजपा के शासन काल में राज्य का भला नही हो सकता है। राज्य में करीब 3 करोड की अबादी अब तस्त्र हो चुकी है। भाजपा सरकार तीन करोड जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। 2 फरवरी को सभी कार्यकर्ता यह प्रण ले कि राज्य को भाजपा मुक्त राज्य बनाऐंगे। राज्य से भाजपा को उखाड़ फेकेंगे।

हेमंत सोरेन ने कहा कि 2 फरवरी को पार्टी को लेकर एक बड़ा मंथन किया जाएगा।

बिहार प्रदेश के बांका विधानसभा के पूर्व विधायक राजकिशोर यादव ने दावा किया कि 2019 में झारखंड का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही होंगे। यदी पार्टी सभी बूथ वाइज समिक्षा करे तो राज्य में विपक्षी पार्टीयों की जमानत भी नही बचेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!