spot_img
spot_img

भाजयुमो की पदयात्रा शुरू


साहेबगंजः

स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा संथाल परगना में विकास पदयात्रा की शुरूआत की गयी है. भाजयुमो द्वारा विकास पदयात्रा की शुरूआत साहेबगंज जिले से की गयी है. सिद्धो-कान्हो के शहीद स्थल बरहेट के पंचकठिया से संथाल विकास पदयात्रा की शुरूआत हुई. इस यात्रा का समापन 23 जनवरी, सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर होगा. 

विकास पदयात्रा की शुरूआत से पहले बीजेपी युवा मोर्चा के नेताओं ने सिद्धो-कान्हो की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. यात्रा की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर व हरी झंडी दिखाकर की गयी. यात्रा में शिरकत करने भाजयुमो के राष्ट्र महामंत्री सौरभ चैधरी, राष्ट्र मंत्री भारतेन्दु कुमार, राजमहल विधायक अनंत ओझा, बोकारो विधायक विरंची नारायण, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार, भाजपा नेता हेमलाल मुर्मू सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे. 

साहेबगंज से शुरू हुई भाजयुमो की पदयात्रा संथाल के सभी जिलों का भ्रमण कर 23 जनवरी को देवघर पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा. भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा संथाल विकास पदयात्रा निकालने का एक ही मकसद है कि संथाल के सभी जिलों के सभी पंचायतों में जाकर जन-जन तक झारखंड सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए जो भी कार्य किये गये हैं उसे पहुंचाना. 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!