spot_img
spot_img

पर्यटन स्थलों का होगा विकास


देवघरः

पांच साल के अंदर झारखंड विश्व मानचित्र के पर्यटन पर आ जायेगा. यही भारतीय जनता पार्टी की सोच है, इसी दिशा में पार्टी कार्यकर्ता काम कर रहे हैं. यह बातें सांसद निशिकांत दुबे ने भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कही. 

बैठक
सांसद ने कहा कि पर्यटन के प्रति भारतीय जनता पार्टी इतनी गंभीर है कि पार्टी ने एक विंग बना दिया. पर्यटन स्थलों के विकास के लिए कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हैं. जल्द ही प्रतिफल नज़र आयेगा. 
भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होटल बैद्यनाथ विहार में आयोजित हुई. बैठक में मुख्य अतिथि सांसद निशिकांत दुबे सहित अन्य विशिष्ट अतिथि और सभी जिलों के संयोजक मौजूद थे. बैठक में 2019 तक राज्य के सभी पर्यटन स्थल पर चर्चा करते हुए जो पर्यटन स्थल विकास से वंचित रह गये हैं, उसके विकास के लिए गहन विचार-विमर्श किया गया. 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!