spot_img
spot_img

कस्तूरबा की छात्रा की मौत से सनसनी

पाकुड़: 

जिले के अमड़ापाड़ा डुमरचिर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विधालय में वर्ग 9 की छात्रा की मौत की घटना से सनसनी फैल गई.  मिली जानकारी के अनुसार कक्षा नौ की छात्रा रांगा पचुवाड़ा की निवासी तालामय मुर्मू बीते रविवार से डायरिया से पीड़ित थी. मृतक की सहेली मेरियाना मुर्मू,अनीता बास्की,सुभानती हेम्ब्रम,विवियाना हांसदा ने बताया की तालामय मुर्मू की तबियत रविवार से खराब थी. सोमवार की सुबह प्रभारी वार्डेन स्नेहा पटेल ने कुछ दवा खिलाई और वह कुछ ठीक हुआ.

लेकिन  दोहपर के बाद तालामय मुर्मू का तबियत काफी खराब हो गयी. छह बजे वार्डेन स्नेहा पटेल द्वारा तालामय मुर्मू को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहाँ डॉ प्रेम कुमार मरांडी ने तालामय मुर्मू को मृत घोषित कर दिया. डॉ प्रेम मरांडी ने बताया की तालामय मुर्मू की मौत तीन घण्टा पहले हो चूका है बाद में इलाज के लिए लाया गया है.

सभी छात्राओं ने बताया की वार्डेन सर्मिष्ठा गुप्ता छुट्टी पर घर गई है, प्रभारी वार्डेन स्नेहा पटेल की लापरवाही के कारण ये मौत हुई है. मृतक के पिता सिदो मुर्मू विटीया मरांडी ने बताया की मेरी बेटी की मौत वार्डेन की लापरवाही के कारण हुआ है. मेरी बेटी की तबियत खराब विधालय की छात्रवास में हुआ है बाद में इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया है. मृतक के पिता थाना में जाकर वार्डेन के खिलाफ आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है.

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!