spot_img
spot_img

पीट-पीट कर दिव्यांग की हत्या


देवघरः

देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में बहियार के पास एक दिव्यांग की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामना आया है. पिंटू तुरी नाम के व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला. 
जानकारी के मुताबिक पिंटू तुरी शारिरिक रूप से दिव्यांग था. लेकिन, घर चलाने के लिए लोगों के मवेशी की देख-भाल करता था. जिससे उसे चार पैसे मिल जाते थे. पिंटू तुरी के परिजनों को अचानक दोपहर में बहियार के पास उसके साथ अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट करने की सूचना दी गयी. जिसके बाद मां-बाप के साथ-साथ गांव के अन्य लोग भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों ने देखा कि पिंटू के सर में काफी चोटें आयी हैं और वह दर्द से कराह रहा है. इसी बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना भी दे दी. इससे पहले की लोग पिंटू को अस्पताल ले जाते, उसने दम तोड़ दिया.  

hp                                                                                                                          जाँच करती पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.पुलिस इसे आपसी रंजीश में पीट-पीट कर हत्या का मामला बता रही है. शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!