spot_img
spot_img
होमखबरएक बूंद पानी की आस में पथरा गयी आँखें, सुख गये खेत

एक बूंद पानी की आस में पथरा गयी आँखें, सुख गये खेत

Aaj Ka Rashifal : 25 सितम्बर, 2023 का दिन कैसा रहेगा

Dumka News: संथाल परगना बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन

Deoghar: घर के सामने से मैजिक वाहन की चोरी

रिपोर्ट:राजकुमार


देवघर:

दशकों पहले किसानों को रहत देने की नियत से दरुआ बियर केनाल का काम शुरू हुआ था. लेकिन आज यह केनाल रेत की चादर ओढ़े इलाके के किसानों को मुंह चिढ़ा रहा है. सालों बाद भी दरुआ बियर केनाल से किसानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है. 

 केनल४                                                                                                                              रेत की चादर ओढ़े केनाल

देवघर प्रखंड क्षेत्र स्थित गनजोरा दरूआ बीयर पुल के पास कृषि उद्योग एवं किसान विकास समिति देवघर और स्थानीय किसानों द्वारा आक्रोश प्रदर्शन किया गया. यह आक्रोश था विभाग के विरुद्ध. जिसने आज तक इन किसानों की तकलीफ तो न समझी उल्टा केनाल में पानी आने की झूठी अफवाह फैला इन किसानों के दर्द को ज़रूर कुरेद दिया. 

दरुआ बीयर केनाल में पानी देने एवं बंद पड़े कार्य को पुनः चालू करने की मांग को लेकर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया.  स्थानीय किसानों ने बताया कि वर्षों पहले इस योजना का काम शुरू किया गया था लेकिन आजतक यह योजना पूरी नहीं हो सकी है.विभाग द्वारा यह अफवाह फैलाया जा रहा है कि योजना पूरा हो गया है और दरूआ बीयर केनाल में पानी दिया जा रहा है. जबकि यह बात पूरी तरह गलत है.जिसको लेकर स्थानीय किसानों में काफी आक्रोश है. किसानों की मांग है कि जल्द से जल्द दरूआ बीयर योजना को पूरा करे,किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने के लिए कारगर कदम उठाया जाए.

केनाल

किसानों ने जल्द से जल्द केनाल में पानी नहीं छोड़ने पर विभाग के विरूद्ध उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. वहीं, धरना प्रदर्शन के माध्यम से तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया.

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!