spot_img
spot_img

भाजपा किसान मोर्चा का प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन


देवघर:

भाजपा किसान मोर्चा जिला देवघर द्वारा देवघर काॅलेज सभागार में प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य रूप से यह सम्मेलन सरकार और संगठन से किसानों को जोड़ने के लिए किया गया. 
किसान मोर्चा को संगठित कर किसानों को किस प्रकार सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का पूरा लाभ दिलाया जा सके इस विषय पर कार्यक्रम में शामिल लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये. 
सम्मेलन के मुख्य अतिथि झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि किसानों के हित के लिए राज्य सरकार 14 जिलों में कोल्ड स्टोरेज बनाने जा रही है. 800 पैक्सों में सरकार द्वारा गोदाम बनाया जा रहा है. पैक्सों में आने वाले अनाज को रखने की व्यवस्था सरकार करेगी.  स्वायल हेल्थ कार्ड मामले में झारखंड ने अच्छा स्थान हासिल किया है. अब राज्य में निजी तालाबों का भी जीर्णोधार किया जाएगा जिसके लिए 150 करोड़ रूपये झारखंड सरकार द्वारा दिया गया है.
संताल परगना प्रमंडल स्तरीय भाजपा किसान मोर्चा के प्रमंडलीय सम्मेलन में झारखंड के कृषि मंत्री ने अहम घोषणा की है. जानकारी देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार किसानों के हित के लिए काम कर रही है. दिसम्बर माह के बजट में राज्य के कृषक मित्रों के लिए सरकार मानदेय देने का काम करेगी. दिसम्बर के बजट में कृषक मित्रों को मानेदय देने की घोषणा की जाएगी.
मंत्री रणधीर सिंह ने जानकारी दी कि झारखंड राज्य के 4200 पंचायतों में पैक्स है. अभी 800 पैक्सों के लिए 140 करोड़ रूपया रिलिज किया गया है. सभी 800 पैक्सों में एक सौ मिट्रिक टन के गोदाम बनाये जाऐंगें. जहां किसानों की जो धान अधिप्राप्ति होती है, उसे रखने में सुविधा होगी. लगभग 650 पैक्सों को रिटेल खाद बेचने का लाईसेंस दिया गया है. आने वाले समय में सभी पैक्सों को खाद बेचने और प्रखंड के एक नाॅडल पैक्स में सरकार द्वारा हाॅल सेल खाद बेचने का लाईसेंस दिया जाएगा. राज्य में जैविक खाद को बढ़ावा देना सरकार का मुख्य लक्ष्य है. साथ ही दिसम्बर तक राज्य के बीस लाख किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड देने का लक्ष्य रखा गया है.

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!