spot_img
spot_img

साहेबंगज में हुई घटना पर सीएम सख़्त, डीआईजी ने लिया जायज़ा

                                                                                                                                                                                                                            t     @N7India


साहेबगंज/रांचीः

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ साहेबगंज जिले का राधानगर थाना क्षेत्र के मीरनगर गांव का संताल परगना डीआईजी अखीलेश झा ने जायज़ा लिया. साहेबगंज में शनिवार को चोटी कटवा की अफवाह पर भीड़ ने एक महिला को पीट-पीट कर मार डाला था. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने पथराव किया था,जिसमें कई पुलिस कर्मी भी घायल हो गये थे.

इसे भी पढ़ें: चोटीकटवा गिरोह की अफवाह, भीड़ ने महिला की ले ली जान

इसी सिलसिले में पूरी घटना का जायज़ा लेने डीआईजी अखिलेश झा घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे गांव का भ्रमण किया. डीआईजी ने मौके पर कहा कि भीड़ द्वारा एक महिला को मार दिया गया यह बहुत ही घृणित घटना यहां पर घटी है. केवल अफवाह के कारण एसी घटना घटी है. उन्होंने कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस सघन छापेमारी कर रही है. जो लोग इस घटना में शामिल हैं, उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा. 
वहीं, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने साहेबगंज जिला के राधानगर थाना क्षेत्र के मीरनगर गांव में चोटी काट लेने की अफवाह पर एक महिला की भीड़ द्वारा की गई हत्या की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. मृतक के प्रति गहरी संवेदना और दुख प्रकट किया है. उन्होंने राज्य की जनता से यह अपील किया है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. किसी भी परिस्थिति में कानून अपने हाथ में न लें. ऐसा करने वालों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. 

सीएम ने मृतक महिला के 14 वर्षीय पुत्र के भरण-पोषण तथा शिक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन द्वारा वहन किये जाने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने शासन के माध्यम से जिला प्रशासन को दिये सख्त निदेश में आरोपी व्यक्तियों को चिन्ह्ति कर उनके विरूद्ध शीघ्र कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को कहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!