spot_img
spot_img

महिला काॅलेज के छात्रावास में लड़कों का था आना-जाना


दुमकाः

अनुशासनहीन और लापरवाही के बीच संचालित हो रहा दुमका के एसपी महिला काॅलेज का छात्रावास.

मोबाइल चोरी के आरोप में संथाल परगना महिला कॉलेज दुमका की एक छात्रा को निर्वस्त्र करने और फोटो वायरल करने के मामले में झारखण्ड की राज्य महिला आयोग की टीम दुमका पहुंची. राज्य महिला आयोग की टीम मसलिया प्रखंड स्थित पहाड़पुर गांव पहुंचकर पीड़ित छात्रा से पूछताछ किया. 
गोपनीय तरीके से छात्रा के बातचीत के बाद जब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण ने मीडिया से मुखातिब हुईं तो बड़ा खुलासा करते हुए कहा संथाल परगना महिला कॉलेज के छात्रावास में लड़कों का आना जाना होता है. उन्होंने इसपर सवाल उठाते हुए कहा कि कैसे इस घटना के समय हॉस्टल में लड़के पहुंचे. वार्डेन और सिक्यूरिटी के होने के बावजुद कैसे वहां छात्रा के साथ मारपीट कर उसे नग्न कर उसकी तस्वीर ली गयी. जिसके बाद तस्वीर वायरल करने का घिनौना काम किया गया. 
महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि पूरे हाॅस्टल में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है. पूरा हाॅस्टल लापरवाही से चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी वार्डन को थी.लेकिन इसपर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. हॉस्टल में सीनियर का जूनियर पर धाक है. जिस बच्ची के साथ हादसा हुआ है वह जुनियर है. पहले दिन छात्रा को बस स्टैण्ड से छात्रावास ले जाया गया और फिर उसपर मोबाईल चोरी का आरोप लगाकर उसके साथ अत्याचार किया गया. उसे नमक और मिर्च लगाकर मारा-पिटा गया. फिर उसके कपड़े फाड़ कर छात्राओं ने निर्वस्त्र कर उसकी तस्वीरें खिचीं. जिसे वायरल किया गया. अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे में वार्डन सहित हॉस्टल के सिक्युरिटी गार्ड को बर्खास्त कर देना चाहिए.                                                                                                                                राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण के साथ अन्य दो सदस्य और जिला अपर समाहर्ता और पुलिस उपाधीक्षक मौजूद थे. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!