spot_img
spot_img

गोली मारकर वृद्ध की हत्या


देवघर:

देवघर नगर थाना क्षेत्र के मेघलाल पूरी लेन में देर रात एक वृद्ध की हत्या गोली मारकर कर दी गयी। 

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात 8 से 10 की संख्या में अपराधी अचानक घर मे घुसे और नीमा चन्द्र मिश्रा के ऊपर गोली चला दी। गोली लगने से नीमा चन्द्र मिश्रा की मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि गोली मारकर हत्या की इस घटना को पुरानी रंजिश में अंजाम दिया गया है।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गम्भीरता से छानबीन कर रही है। आरोपियों के धर-पकड़ के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!