Ranchi: लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से आधा दर्जन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म (gang rape) किया। पीड़िता की शिकायत पर दर्ज FIR के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अरोपी फरार है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है।
पुलिस के अनुसार पंडरिया गांव में एक वैवाहिक समारोह के बाद लड़की अपने मित्र के साथ घर लौट रही थी, तब कुछ युवकों ने दोनों को पकड़कर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने लड़की के मित्र को जान मारने की धमकी देकर भगा दिया और लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की किसी तरह घर पहुंची।
इसके बाद सोमवार को भंडरा थाने में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही पांच आरोपियों सुखदेव उरांव, शम्भु उरांव, विकास उरांव, प्रमोद उरांव और माइकल उरांव को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है।
- Lok Sabha Elections: छठे चरण में 889 उम्मीदवार, दिल्ली में 162 प्रत्याशी
- Information for pregnant women: कैल्शियम, विटामिन-डी की कमी से गर्भवती महिलाओं की हड्डियां हो सकती हैं प्रभावित
- Deoghar: अटल क्लिनिक में महिला डॉक्टर और एएनएम से मारपीट, दो हिरासत में
- बयान पर सियासी हंगामा: झारखंड के कांग्रेस विधायक इरफान ने हेमंत को बोला ‘राम’ तो छिड़ गया सियासी संग्राम
- Jharkhand में पांचवें चरण में उन तीन सीटों पर मतदान, जहां पिछली बार चला था ‘BJP का तूफान’