नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में भाजपा नेता के घर को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
जम्मू के एडीजीपी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राजौरी के खंडली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता जसबीर सिंह के घर पर रात करीब 9:15 बजे अज्ञात लोगों ने ग्रेनेड से हमला किया। हमले में उनके तीन साल के भतीजे की मौत हो गई औऱ पांच लोग घायल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल घटनास्थल पर मौजूद हैं और इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। आतंकियों की तलाश में इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें:
- अपने बीच का सांसद चुनेंगे या फिर ताज होटल में समय गुजारने वाला : Priyanka Gandhi
- Women Voters Left Men Behind : झारखंड में पांचवें चरण के मतदान में भी महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा
- डिहाइड्रेशन के चलते बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान अहमदाबाद के हॉस्पिटल में भर्ती
- Lok Sabha Election Jharkhhand : फिर से BJP सरकार बनी तो ये संविधान बदल देंगे : प्रियंका गांधी
- किन्नर समाज ने की PM Modi की तारीफ, कहा- इस सरकार में हमें मिला सम्मान