
ICSE exam 2021 cancelled, ISC postponed
नई दिल्ली।

देश में कोरोना संक्रमण के मौजूदा हालात को देखते हुए आईसीएसई (ICSE) ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। वहीं कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है।

एक जून को परिस्थितियों की समीक्षा करने के बाद 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की नई तारीखों का एलान किया जाएगा।
इस बात की जानकारी सीआईएससीई (CISCE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है।
अधिसूचना में लिखा गया है कि देश में कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, सीआईएससीई ने आईसीएसई (कक्षा X) 2021 परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है।



