नई दिल्ली।
भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। देश में संक्रमितों की संख्या 29 लाख के पार पहुंच गई है।
शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 68 हजार 898 नए मामले सामने आए हैं और 983 मरीजों की मौत हुई है।
इसी के साथ देश में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 29 लाख 5 हजार 824 हो गई है। इनमें से 54 हजार 849 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 21 लाख 58 हजार 947 मरीज ठीक हुए हैं। 6 लाख 92 हजार 28 ऐक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत अभी भी दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।