जनवरी 23 , 2021
महागठबंधन ने जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाकर छला है: दीपक प्रकाश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने दुमका में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की जनता हेमंत सरकार के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है।10 महीने के कार्यकाल में ही राज्य की जनता परिवर्तन चाहने लगी है।
लॉकडाउन में जब नौकरियां जा रही थी, तब बसंत सोरेन ने 1.53 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए:भाजपा
झारखंड भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन पर लॉकडाउन के दौरान एक करोड़ 53 लाख रुपए इन्वेस्टमेंट करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा कि इस संबंध में वे प्रवर्तन निदेशालय और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से संपर्क कर मांग करेंगे कि पूरे मामले की जांच की जाए। साथ ही भाजपा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंडियों के हितैषी होने का दंभ भरती है, लेकिन उनकी कथनी और करनी में फर्क है। खनन विभाग ने बसंत सोरेन के पार्टनरशिप वाली फर्म पर अवैध खनन के आरोप में 14 करोड़ 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था।
देवघर के युवक के पेट से निकला 15 किलो का ट्यूमर, रांची रिम्स में हुई सर्जरी
रांची के रिम्स में गुरुवार को सर्जरी विभाग में डॉ शीतल मलुआ की यूनिट में भर्ती मरीज की जटिल सर्जरी की गई। डॉ मलुआ यूनिट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जेनिथ ने बताया कि देवघर का रहने वाला एक 18 वर्षीय मरीज सुधीर यादव के पेट में बचपन से ही ट्यूमर था।
सुखदेव भगत भाजपा से निष्कासित,पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार सुखदेव भगत को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण भाजपा से निष्कासित किया गया है। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने दी।
बीजेपी सांसद निशिकांत के आरोपों पर आखिर क्यों खामोश हैं सीएम हेमन्त ?
प्रदेश की दुमका विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर चल रही इलेक्शन कैंपेनिंग हर क्षण नया मोड़ लेती जा रही है। इस क्रम में गोड्डा संसदीय इलाके से तीसरी बार सांसद बने निशिकांत दुबे के आरोपों झारखंड मुक्ति मोर्चा को कथित तौर पर और असहज कर दिया है।
मुखिया संग फोटो सोशल मीडिया पर डालना युवक को पड़ा भारी,मुखिया पति ने किया ये हाल
बोआरीजोर थाना क्षेत्र के मेघी गाँव के एक युवक को मुखिया संग सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना मंहगा पड़ा।
आपत्तिजनक हालत में मिले महिला-पुरूष, ग्रामीणों ने पिटाई कर 16 घंटा बनाए रखा बंधक
पाकुड़ जिले के महेशपुर अंचल के परियारदाहा गांव में बुधवार की रात एक विवाहित महिला बलियाडंगाल को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने धर दबोचा। ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद गांव के कुछ लोगों ने महिला और पुरुष को अलग-अलग रस्सी से एक पेड़ में बांधकर तकरीबन 16 घंटा तक बंधक बनाए रखा।
16 साइबर क्रिमिनल चढ़े देवघर पुलिस के हत्थे, 44 मोबाइल बरामद
साइबर अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए देवघर पुलिस ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है. छापामारी कर पुलिस की दो टीमों ने 16 साइबर क्रिमिनल्स को धर दबोचा है।
रचना पाटिल और मानवजीत सिंह ढिल्लो को मिली मुंगेर की कमान
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुंगेर में हुए हुए बवाल के बाद गुरुवार को शहर में कई जगहों पर प्रदर्शन हुए थे. इसको देखते हुए चुनाव आयोग ने मुंगेर की एसपी लिपि सिंह और जिलाधिकारी राजेश मीणा को हटा दिया. अब इसके बाद जिले में नए अफसरों को नियुक्त कर दिया है.
मेला देखकर लौट रहे दो युवक सड़क हादसे में हुए घायल
जरमुंडी प्रखण्ड के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-देवघर मार्ग पर जरदाहा काजू पहाड़ के पार गुरुवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।