जनवरी 23 , 2021
'चलो बुलावा आया है', गाने वाले नरेंद्र चंचल का निधन, PM मोदी समेत दिग्गजों ने जताया शोक
मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल (Narendra Chanchal) का राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को निधन हो गया। वह 80 साल के थे। इलाज के दौरान दिल्ली के अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) में उन्होंने आखिरी सांस ली।
देर रात निकला था घर से, सुबह तालाब में मिली लाश
देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी स्थित एक तालाब से एक युवक का शव शुक्रवार सुबह बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय मोहम्मद इमरान के तौर पर हुई है।
आंदोलनरत संविदाकर्मियों पर झारखंड पुलिस ने बरसाई लाठियां,CM आवास का करना चाहते थे घेराव
रांची के बिरसा चौक पर आंदोलनरत 14वें वित्त आयोग के संविदाकर्मियों पर शुक्रवार को पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। लाठीचार्ज के दौरान लगभग एक दर्जन से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। इनके पैर और सिर में चोटें आई हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। कई घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
सचिव (नागर विमानन) के रवि कुमार ने देवघर एयरपोर्ट का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
शुक्रवार को सचिव झारखण्ड सरकार (नागर विमानन) के रवि कुमार देवघर पहुंचे। यहां उनका स्वागत निर्माणाधीन देवघर एयरपोर्ट पर किया गया।
साई फ्यूल पेट्रोल पंप हुआ सील, पेट्रोल पम्पों की मनमानी पर SDM की सख़्ती
देवघर जिलान्तर्गत शहरी क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों से आ रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी (SDM) दिनेश कुमार यादव द्वारा विभिन्न पेट्रोल पंपो का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान SDM की उपस्थिति में तेल का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है, ताकि गड़बड़ी पाए जाने पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
11वीं झारखण्ड राज्यस्तरीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप की शुरुआत
गुरुवार को 11वीं झारखण्ड राज्यस्तरीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप 2020 की शुरुआत देवघर में हुई। 11वीं झारखण्ड राज्यस्तरीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन देवघर महाविद्यालय परिसर के शूटिंग रेंज में किया गया। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री व पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा व उपस्थित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
11वीं झारखण्ड राज्यस्तरीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप की शुरुआत
गुरुवार को 11वीं झारखण्ड राज्यस्तरीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप 2020 की शुरुआत देवघर में हुई। 11वीं झारखण्ड राज्यस्तरीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन देवघर महाविद्यालय परिसर के शूटिंग रेंज में किया गया। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री व पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा व उपस्थित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
यादगार लम्हां: पहली बार गोड्डावासियों ने सुनीं ट्रेन की सिटी, ऐतिहासिक पल के गवाह बनें हज़ारों
अरे भाई चलो.. कहां रुक गए.. आज ट्रेन आने वाली है... हां .. हां .. जरा स्वेटर डाल लूँ.. चल भाई जल्दी कहीं ट्रेन पहुंच न जाये .... जी हाँ आज कुछ ऐसी ही गहमा-गहमी थी गोड्डा में... दरअसल, यहां पहली बार ट्रेन जो पहुंची। जिसे भी पता चला कोई पैदल तो कोई साइकिल तो कई मोटरसाइकिल से चल दिए रेलवे स्टेशन।
कल होनी थी सहायक अभियंता की परीक्षा, एक दिन पहले HC ने रद्द किया विज्ञापन, पढिये.. क्या कहा
सरकार के विभिन्न विभागों में सहायक अभियंताओं की नियुक्ति के लिए निकाले गए विज्ञापन को गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। सहायक अभियंताओं की ये परीक्षा 22 जनवरी से पूरे राज्य में होने वाली थी।
मोबाइल गेम की वजह से दो दोस्तों के बीच पत्थरबाजी, एक गंभीर रूप से घायल
जमशेदपुर उलीडीह थाना अंतर्गत मंगल कॉलोनी में गुरुवार की दोपहर दो दोस्तों के बीच पत्थरबाजी हो गई। दोनों तरफ से हुए पत्थरबाजी में करणदीप नामक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है।