मार्च 06 , 2021
परीक्षार्थियों के लिए Good News, JPSC की नई नियमावली को सरकार ने दी स्वीकृति
झारखंड सरकार ने बुधवार को दो अहम प्रस्ताव पास किए।
मेरे इंतजार में घात लगाकर बैठे थे लोग, किसी को बख्शा नहीं जायेगा :CM हेमंत
सोमवार की शाम अपने काफिले पर हुए हमले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहली बार बयान दिया है।
ओरमांझी मर्डर मामला: 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
रांची के ओरमांझी में युवती की हत्या मामले में शव मिले 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मामले की तफ्तीश करने के लिए IG अखिलेश झा व कई अन्य वरीय अधिकारी मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचे।
CM के काफिले पर हमला: JMM ने कहा- सुनियोजित था हमला
रांची के किशोरगंज चौक पर सोमवार की शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमला हुआ। प्रदर्शनकारियों ने काफिले की गाड़ियों को रोककर हंगामा किया। इस दौरान रूट क्लियर करने वाली गाड़ी का शीशा भी तोड़ा गया। सीएम को रोकने की कोशिश की गयी। हालाँकि, काफी मशक्कत के बाद मुख्यमंत्री के काफिले को किशोरगंज चौक से रुट बदल बड़ा तालाब की ओर से भेजा गया। इस हमले के बाद JMM ने आरोप लगाया है कि यह सुनियोजित तरीके से हमला कराया गया है।
दुष्कर्म के बाद युवती की निर्मम हत्या से लोगों में उबाल: CM के काफिले पर हमला कर रोकने की कोशिश
राजधानी रांची के ओरमांझी में युवती से दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या मामले में लोगों में उबाल देखा जा रहा है। युवती की सिरकटी लाश मिलने के बाद रांची के लोग आक्रोशित हैं। घटना के विरोध में हजारों की संख्या में युवा सोमवार की शाम किशोरगंज चौक पर पहुंचे। इस दौरान इस रास्ते से राज्य के CM हेमंत सोरेन का काफिला गुजर रहा था। सीएम के काफिले को देखते ही कई लोगों ने सीएम का काफिला रोकने की कोशिश की।
JAC Board: 9 मार्च से शुरू होगी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा (10th,12th Exam ) तिथि की घोषणा कर दी है। इस बार 18 दिनों तक यह परीक्षा चेलेगी।9 मार्च से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होगी, जो 26 मार्च तक चलेगी। हालांकि परीक्षा को लेकर डेटशीट जारी नहीं हुई है। लेकिन अगले कुछ दिनों में डेट शीट भी जारी कर दिया जाएगा। JAC के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि कोविड के कारण इस बार एक महीने की देरी से परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
New corona strain: 32 लोग ब्रिटेन से लौटे Jharkhand, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर
केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार को 32 लोगों की सूची मुहैया कराई गई है, जो ब्रिटेन से झारखंड लौटे हैं। इसमें से 18 रांची के हैं। इसके अलावा देवघर, जामताड़ा और हजारीबाग के यात्री शामिल हैं। सभी जिले यात्रियों की सूची संबंधित जिलों के प्रशासन और सिविल सर्जन को भेज दी गई है। इन सभी की पहचान कर कोरोना जांच कराई जानी है।
झारखंड पुलिस को नए साल की 'सौगात': पुलिसकर्मियों को मिलेगी सप्ताह में एक दिन की छुट्टी
झारखंड राज्य के पुलिसकर्मियों को नए साल का तोहफा मिला है। एक जनवरी से झारखंड के सभी थानों में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन की छुट्टी मिलेगी। इस बारे में सभी जिले के SSP, SP को पुलिस मुख्यालय से आदेश भेजा जाएगा। इसके बाद सभी थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन की छुट्टी मिलनी शुरू हो जाएगी। राज्य के DGP एमवी राव ने इसकी स्वीकृति दे दी है।
हेमंत सरकार के एक साल पुरे: बीजेपी ने कहा-झारखंड में भ्रष्टाचार,कानून-व्यवस्था की स्थिति भयावह
एक ओर झारखंड सरकार अपने कार्यकाल का एक साल पूरे होने का जश्न मना रही है तो वहीं, दूसरी ओर विपक्ष राज्य सरकार पर हमलावर है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और बीजेपी विधायक दल के नेता व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर निशाना साधा है.
हेमंत सरकार के एक साल: CM ने कहा- 5 साल बाद झारखंड को केंद्र से भीख मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी
सोरेन सरकार के एक साल पूरे होने पर रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यस्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में CM हेमंत सोरेन 1710.26 करोड़ के 171 योजनाओं का उद्घाटन व 1529.06 करोड़ की 59 योजनाओं का शिलान्यास किया।